अजय बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

Published at :08 Sep 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
अजय बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के तलखापुर निवासी अजय मंडल सर्वसम्म्मति से डुमरा प्रखंड जदयू के अध्यक्ष निर्वाचित किये गये हैं. बुधवार को उच्चांगल स्कूल डुमरा के परिसर में प्रखंड जदयू की सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभिन्न पंचायतों से आये प्रखंड परिषद् सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सत्येंद्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के तलखापुर निवासी अजय मंडल सर्वसम्म्मति से डुमरा प्रखंड जदयू के अध्यक्ष निर्वाचित किये गये हैं. बुधवार को उच्चांगल स्कूल डुमरा के परिसर में प्रखंड जदयू की सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभिन्न पंचायतों से आये प्रखंड परिषद् सदस्यों की बैठक हुई.

इसकी अध्यक्षता प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने की. अजय मंडल के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होते हीं मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. मौके पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के जिला निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खां, प्रो अमर सिंह, पवन कुमारी, बिकाऊ महतो, सीताराम भगत, नंदू राय, संजय राय, दिनेश मंडल, ब्रह्म राय, जिमदार सिंह, इनेश राय, मदन कुमार राय, ललन राय, लाल बिहारी राय, जयमंगल पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे.

पुतला दहन की तैयारी करते कार्यकर्ता व निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन