बाल विज्ञान कांग्रेस में ज्ञान भारती के वैज्ञानिक अव्वल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

हेलेंस स्कूल के बाल वैज्ञानिक रहे उपविजेता सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : साइंस फॉर सोसाइटी एवं साइंस फॉर ऑल, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्थित लक्ष्मी हाइ स्कूल में बुधवार को जिलास्तरीय 24 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार-सतत विकास हेतु’ विषयक अपने-अपने […]
विज्ञापन
हेलेंस स्कूल के बाल वैज्ञानिक रहे उपविजेता
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : साइंस फॉर सोसाइटी एवं साइंस फॉर ऑल, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्थित लक्ष्मी हाइ स्कूल में बुधवार को जिलास्तरीय 24 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार-सतत विकास हेतु’ विषयक अपने-अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में शामिल डॉ प्रो रामचंद्र सिन्हा, डॉ प्रो मो शर्फुद्दीन, प्रो राजदेव प्रसाद सिंह, प्रो राकेश कुमार, प्रो रामएकबाल राय, प्रो आनंद शेखर व सेवानिवृत प्राचार्य रामजी सिंह ने सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण व मूल्यांकन किया
. डीएम राजीव रौशन ने भी प्रोजेक्ट का जायजा लिया और बाल वैज्ञानिकों की तारिफ की. मौके पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, रून्नीसैदपुर को विजेता एवं हेलेंस स्कूल, डुमरा को उपविजेता घोषित किया गया. कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा के डॉ रंधीर कुमार को सर्वेश्रेष्ठ गाइड शिक्षक घोषित किया गया. शिक्षक श्री कुमार, विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को डीएम श्री रौशन ने शील्ड देकर
पुरस्कृत किया.
बाल वैज्ञानिकों के 20 परियोजना को जिला आवार्ड के रूप में चयनित कर पुरस्कृत किया गया. ज्ञान भारती के मणिशंकर चौधरी व कुमार केशव का प्रोजेक्ट चयनित किया गया. विद्यालय के निदेशक श्री रामभद्र ने बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी है. मौके पर अध्यक्ष मो ज्याउल्लाह, समाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र प्रसाद सिंह, अभियंता राजकिशोर नारायण यादव, रमेश कुमार, विजय कुमार, प्राचार्य सर्वजीत, अवनिंद्र भूषण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










