बिजली को ले जाम फतहपुर गांव के लोगों का फूटा आक्रोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

सोनबरसा : प्रखंड में बिजली की कुव्यवस्था को लेकर मंगलवार को फतहपुर गांव के निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आपूर्ति की मांग को लेकर सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच-77 को फतहपुर चौक को जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल बारिक खां एवं मुखिया सदरे आलम खां संयुक्त रुप से कर रहे थे. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड में बिजली की कुव्यवस्था को लेकर मंगलवार को फतहपुर गांव के निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आपूर्ति की मांग को लेकर सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच-77 को फतहपुर चौक को जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल बारिक खां एवं मुखिया सदरे आलम खां संयुक्त रुप से कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि सोनबरसा में दो घंटा बिजली मिलता है.
वहीं बगल में बथनाहा प्रखंड के कई गांवों में काफी मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जाती है. बिजली के नहीं रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गयी है. भीषण गरमी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना पर सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त, थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी एवं कनीय विद्युत अभियंता मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया.
कनीय अभियंता ने बताया कि 15 दिनों के भीतर आपूर्ति की समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा. रोड जाम में सरोज बैठा, पिंटू कुमार, शंभु कुमार, नवीन कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










