गुरु व शिष्य में नहीं दिख रहा अपनत्व

Published at :06 Sep 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु व शिष्य में नहीं दिख रहा अपनत्व

शिक्षक दिवस. डीएवी स्कूल में गाेवा की राज्यपाल डॉ़ मृदुला सिन्हा ने किया समारोह का उद्घाटन, कहा अभिभावक दें ध्यान, बच्चों के सामने न करें शिक्षकों की शिकायत समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम जिम्मेवारी रून्नीसैदपुर : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के नये प्रशासनिक भवन का उद्घाटन सोमवार को गोवा की राज्यपाल डॉ मृदुला सिन्हा […]

विज्ञापन

शिक्षक दिवस. डीएवी स्कूल में गाेवा की राज्यपाल डॉ़ मृदुला सिन्हा ने किया समारोह का उद्घाटन, कहा

अभिभावक दें ध्यान, बच्चों के सामने न करें शिक्षकों की शिकायत
समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम जिम्मेवारी
रून्नीसैदपुर : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के नये प्रशासनिक भवन का उद्घाटन सोमवार को गोवा की राज्यपाल डॉ मृदुला सिन्हा ने फीता काट कर किया. इसके पूर्व राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह विद्यालय के 24 वें वार्षिकोत्सव समारोह सह शिक्षक दिवस समारोह में शिरकत की. डॉ सिन्हा ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. मौके पर शिक्षक, शिक्षिका, बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद थे. समारोह में राज्यपाल डॉ सिन्हा ने कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल पैसा कमाना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि मानवता व इंसानियत अर्जित करना भी शिक्षा का लक्ष्य हो. ऐसी शिक्षा भावी पीढ़ी को दिये जाने की जरूरत है.
पैकेज कमाने की मशीन बनना नुकसानदेह
राज्यपाल ने कहा, पहले आठ रुपये तनख्वाह पाने वाले शिक्षक सेवा व समर्पण की भावना के साथ बच्चों को मानवीय गुणों से भरपूर स्वाभिमान व गौरवपूर्ण जीवन यापन की भी शिक्षा दिया करते थे, लेकिन आज के परिवेश में गुरु-शिष्य के बीच अपनत्व नहीं दिख रहा है. बच्चे को पैकेज कमाने की मशीन बनाना देश व समाज के लिए नुकसानदेह बताते हुए कहा कि नये समाज के निर्माण में शिक्षकों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार कैसे भरा जाये, इसकी रूप-रेखा अभिभावकों व शिक्षकों को मिल जुल कर तैयार करनी होगी. एक ओर जहां अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सामने शिक्षकों की शिकायत नहीं करें, वहीं शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों के सामने अभिभावकों की शिकायत करने से बचे. तभी भारत पुन: विश्व गुरू बनने में सफल होगा.
राज्यपाल का भव्य स्वागत
इससे पूर्व स्कूल की प्राचार्या डॉ पूनम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, स्वागतगान के साथ सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की. डॉ सिन्हा के साथ उनके पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम कृपाल शर्मा भी समारोह में शिरकत किये. राज्यपाल व उनके पति को शॉल, गुलदस्ता व प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में विधायक मंगीता देवी, रालोसपा नेता पंकज कुमार मिश्रा, विधायक दिनेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक रामसूरत राय, पूर्व मंत्री नवल किशोर शाही, जिप अध्यक्ष उमा देवी, जिला पार्षद इंद्राणी देवी, रूबी कुमारी, प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख भूपेंद्र प्रसाद, नारायण सिंह व सहकारिता बैंक के अध्यक्ष पंकज ठाकुर शामिल थे. विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रतिनिधि अरूण कुमार गोप ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया.
-विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित
समारोह में राज्यपाल डॉ सिन्हा द्वारा शिक्षा, समाज सेवा व पत्रिकारिता के क्षेत्र में योगदान को लेकर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को शॉल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें क्रमश: राधे श्याम शर्मा, गोविंद चौधरी, डॉ एमवी शरण, राम विनय सिंह, यदुनंदन प्रसाद सिंह, कुशेश्वर प्रसाद सिंह, अनेक ठाकुर, डॉ आइए फारूखी, डॉ ममता सिन्हा, राज नंदन चौधरी, राम सखा चौधरी, डॉ एसके शर्मा के अलावा पत्रकार अमिताभ कुमार, मनीष भारतीय, विभा रानी, पंकज कुमार व एनएन ठाकुर शामिल है. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे. जगह-जगह मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन