शिक्षकों को मिला उपहार

सीतामढ़ी : डुमरा स्थित रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में संस्थापक दिगंबर मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निदेशक ई सुमित कुमार मिश्रा समेत अन्य ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किये. संस्थापक श्री मिश्रा ने शिक्षकों को डा कृष्णन के विचारों को आत्मसात […]
सीतामढ़ी : डुमरा स्थित रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में संस्थापक दिगंबर मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान निदेशक ई सुमित कुमार मिश्रा समेत अन्य ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किये.
संस्थापक श्री मिश्रा ने शिक्षकों को डा कृष्णन के विचारों को आत्मसात करने व बच्चों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान व शिक्षक के आदर का भाव रखने की बात कही. मौके पर वरीय शिक्षक तेज नारायण मिश्र ने प्रतियोगिता में चयनित बच्चे अभिषेक कुमार, कौशल कुमार व दीपांशु कुमार को पुरस्कृत किया. वहीं निदेशक श्री मिश्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










