सुरसंड में बम विस्फोट से महिला जख्मी

Published at :29 Aug 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
सुरसंड में बम विस्फोट से महिला जख्मी

सुरसंड : थाना क्षेत्र के मलाही गांव में रविवार की सुबह बम विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गयी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जख्मी रामश्रेष्ठ राउत की पत्नी हीरा देवी (55) को निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. सूचना […]

विज्ञापन

सुरसंड : थाना क्षेत्र के मलाही गांव में रविवार की सुबह बम विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गयी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जख्मी रामश्रेष्ठ राउत की पत्नी हीरा देवी (55) को निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर

सुरसंड में बम
छानबीन की. घटनास्थल से छह जिंदा देसी बम बरामद किया गया है. बम निरोधक दस्ता बम को निष्क्रिय करने में जुटा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने किसी घटना को अंजाम देने के लिए धान के खेत में बम छिपा कर रखा था.
बताया जाता है कि जख्मी महिला सुबह नौ बजे घास काटने सरेह में गयी थी. इसी दौरान धान के खेत में पड़े लाल रंग के थैले पर उसकी नजर पड़ी. उसने डंडे से थैला खोलने का प्रयास किया, जिसके बाद विस्फोट हो गया. चारों तरफ धुआं फैल गया. आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और खून से लथपथ महिला को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गये.
नौ जुलाई को हुई थी डकैती
नौ जुलाई की रात गांव में डकैतों ने सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर प्रसाद सिंह के घर डाका डाला था. इस दौरान करीब आठ लाख की संपत्ति लूटी थी. बम मिलने की घटना को इससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है. उधर, मुखिया गीता देवी व पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम रक्षा दल का गठन कर इलाके में कड़ी चौकसी की जायेगी.
धान के खेत में िमले छह जिंदा बम
घास काटने सरेह में गयी थी महिला
िनजी अस्पताल में कराया भरती
थैला खोलने के दौरान हुआ विस्फोट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन