किसान मंच ने आंदोलन की दी चेतावनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान मंच की बैठक डीएम को सौंपा गया था मांग पत्र मेडिकल कैंप लगाने का लिया गया निर्णय सीतामढ़ी : स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान मंच की बैठक रविवार को नगर स्थित शिव राघव सेवा सदन में संयोजक अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर […]
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान मंच की बैठक
डीएम को सौंपा गया था मांग पत्र
मेडिकल कैंप लगाने का लिया गया निर्णय
सीतामढ़ी : स्वामी सहजानंद सरस्वती किसान मंच की बैठक रविवार को नगर स्थित शिव राघव सेवा सदन में संयोजक अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किये जाने के सवाल पर संयोजक द्वारा पूर्व में डीएम से मिल कर दिये गये मांग पत्र पर 15 दिनों में कोई निर्णय नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा जिले के नि:सहाय लोगों की सेवा के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के सांसद डॉ अरुण कुमार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया. वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह के पुन: लोक अभियोजक नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया.
बैठक में सुप्पी प्रखंड के ढेंग निवासी समाजसेवी नवल किशोर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर राजीव कुमार सिंह, मदन मोहन, सिद्धार्थ मोहन, निरंजन कुमार, पूर्व मुखिया राघवेंद्र ठाकुर, पंकज मुरादपुरी, टुन्ना जी, संत श्याम बिहारी दास, प्रो रामबाबू झा, वीरेंद्र मिश्रा, डॉ प्रसन्न कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










