कोर्ट के आदेश पर अलग-अलग चार प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 6:55 AM
सीतामढ़ी : कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नगर थाना में अलग-अलग चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घर में घुस कर लूटपाट करने का आरोप: नगर थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी गांव निवासी वासुदेव महतो की पत्नी राज कुमारी देवी के बयान […]
सीतामढ़ी : कोर्ट के आदेश पर सोमवार को नगर थाना में अलग-अलग चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
घर में घुस कर लूटपाट करने का आरोप: नगर थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी गांव निवासी वासुदेव महतो की पत्नी राज कुमारी देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के मिंटू कुमार, राम बलि महतो, राम भरोष महतो, संतोष कुमार व द्रौपदी देवी समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है. आरोपितों पर आपसी विवाद में देर रात को घर में घुस कर आभूषण व नगदी समेत हजारों की संपत्ति लूट लेने का आरोप लगाया गया है.
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला: नगर थाना के मालीपुर पकड़ी गांव निवासी कैलाश दास की पत्नी सुलेखा देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के संतोष कुमार, संजीत कुमार, बिपती देवी, शंकर दास व सुलेखा देवी को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में ससुराल वालों पर दहेज को लेकर गत 23 मार्च को आभूषण व कपड़ा छीन कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है.
जमीन कब्जा करने की नीयत से मारपीट: रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी, गरगटा गांव निवासी बिपिन सिंह की पत्नी रूपम देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में नगर थाना क्षेत्र के मालीपुर पकड़ी गांव निवासी रिस्तेदार किरण देवी, रघुनाथ ठाकुर व आकाश कुमार को आरोपित करते हुए नवासा की जमीन कब्जा करने की नीयत से मारपीट करते का आरोप लगाया गया है.
मारपीट का आरोप: सहियारा थाना के बेलाही जयराम गांव निवासी रामबाबू साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गांव के अरुण कुु. श्रीवास्तव व मूसमात सविता श्रीवास्तव को आरोपित करते हुए जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










