संतोष झा की संपत्ति जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2016 6:41 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल गैंगस्टर संतोष झा पर बिहार सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस क्रम में यूपीए एक्ट के तहत शहर के लखनदेई पुल के समीप संतोष झा के पिता चंद्रशेखर झा के नाम से खरीदा गया मकान समेत जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गयी. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल गैंगस्टर संतोष झा पर बिहार सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस क्रम में यूपीए एक्ट के तहत शहर के लखनदेई पुल के समीप संतोष झा के पिता चंद्रशेखर झा के नाम से खरीदा गया मकान समेत जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की गयी.

एएसपी सह सदर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में रीगा सीओ ललित कुमार सिंह व नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के

संतोष झा की संपत्ति…
साथ सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर कार्रवाई की. संतोष के मकान में किराया पर रह रहे किरायेदारों को तीन दिन के अंदर जमीन खाली करने की चेतावनी दी गयी है. इसके लिए प्रशासन ने भवन पर बजाप्ता इश्तेहार भी लिख दिया है. सीओ श्री सिंह ने किरायेदारों को भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि तीन दिन के अंदर मकान खाली नहीं करने पर जबरन खाली कराया जायेगा. इधर जिला प्रशासन द्वारा संतोष की जब्त संपत्ति की सरकारी कीमत 25 लाख आंकी गयी है.
जबकि इसका बाजार मूल्य एक करोड़ से अधिक बताया जा रहा है. गौरतलब हो कि वर्ष 2013 में तत्कालीन एसपी पंकज सिन्हा ने संतोष के आपराधिक वारदातों को देखते हुए यूपीए एक्ट (अपराध द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने का अधिकार) के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की थी.
इस दौरान संतोष के साला गुड्डू झा की मार्को बस को जब्त करते हुए विभिन्न बैंक के खाता को भी सील कर दिया गया है. इसके अलावा अभी वर्तमान में जब्त संतोष के मकान व जमीन को चिह्नित करते हुए सरकार से जब्ती का आदेश मांगा था. दो वर्ष तक जांच-पड़ताल के बाद सरकार ने संपत्ति जब्त करने का आदेश जिला पुलिस को दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन