व्यवसायी पर चाकू से किया हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2016 4:21 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेहसौल चौक स्थित मदनी मुसाफिरखाना गली में टेलरिंग व्यवसायी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपित को मौके से ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार की सुबह की है. गंभीर रूप से जख्मी मेहसौल पूर्वी, वार्ड नंबर-4 […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेहसौल चौक स्थित मदनी मुसाफिरखाना गली में टेलरिंग व्यवसायी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपित को मौके से ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार की सुबह की है. गंभीर रूप से जख्मी मेहसौल पूर्वी, वार्ड नंबर-4 निवासी मो कैश का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

नगर थाना की पुलिस ने पीिड़त के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित नगर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी विनोद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपित विनोद साह उसके टेलर्स में दर्जी का काम करता था. ग्राहकों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपित को काम से बाहर कर दिया गया था. इसी बात पर आक्रोश में आकर उसने शुक्रवार को पीछे से चाकू से तीन जगह प्रहार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन