स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिये रेल मंत्री से मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2016 4:18 AM
पुपरी : प्रखंड के डुम्हारपट्टी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिल कर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन का विकास करने व यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. श्री कुमार ने रेल मंत्री को 12 सूत्री एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री को मिथिलांचल के […]
पुपरी : प्रखंड के डुम्हारपट्टी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिल कर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन का विकास करने व यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. श्री कुमार ने रेल मंत्री को 12 सूत्री एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री को मिथिलांचल के साथ ही मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी की सांस्कृतिक व भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया गया है.
बताया गया है कि मां जानकी का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था. मां सीता के पिता राजा जनक मिथिला राज्य के राजा थे. मिथिलांचल की राजधानी जनकपुर थी. बाद में सीतामढ़ी जिला में जनकपुररोड के नाम से रेलवे स्टेशन भी बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










