बाइक चालकों से कटा 70 हजार का चालान
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Aug 2025 7:45 PM
एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट भहमा चौक , मधुबनी चौक, बिरौली चौक व पीएचसी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
पुपरी. एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट भहमा चौक , मधुबनी चौक, बिरौली चौक व पीएचसी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 70 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. बिजली चोरी मामले में दो पर प्राथमिकी, जुर्माना पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए आवापुर निवासी स्व चुल्हाई पाठक के पुत्र नुनु पाठक व विरखु राय के पुत्र शिवजी राय को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता नुनु पाठक व शिवजी राय के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. नुनु पाठक पर 1 लाख 8 हजार 373 व शिवजी राय पर 19 हजार 242 पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










