बिचौलिया को पकड़ने को कमेटी गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:01 PM
बिचौलिया को पकड़ने को कमेटी गठित सीतामढ़ी/परिहार. विभिन्न योजनाओं में बड़े पैमाने पर सरकारी राशि की लूट-खसोट को लेकर परिहार प्रखंड काफी पूर्व से बदनाम रहा है. इस मामले में सूबे में इस प्रखंड की एक अलग छवि रही है. यह पहला प्रखंड होगा, जहां के आठ बीडीओ के खिलाफ इंदिरा आवास के मामले में […]
बिचौलिया को पकड़ने को कमेटी गठित सीतामढ़ी/परिहार. विभिन्न योजनाओं में बड़े पैमाने पर सरकारी राशि की लूट-खसोट को लेकर परिहार प्रखंड काफी पूर्व से बदनाम रहा है. इस मामले में सूबे में इस प्रखंड की एक अलग छवि रही है. यह पहला प्रखंड होगा, जहां के आठ बीडीओ के खिलाफ इंदिरा आवास के मामले में विभागीय कार्रवाई चल रही है. प्रखंड की धूमिल हो रही छवि को साफ करने व बचाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है. भ्रष्टाचार पर कमेटी गंभीर किसी भी योजना में बिचौलिया सक्रिय हो जा रहे हैं. फलत: संबंधित लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. देर से ही सही कमेटी ने इस सच्चाई को स्वीकार किया है और माना है कि गड़बड़ी कुछ बिचौलिये करते हैं और बदनामी पूरे प्रखंड की होती है. प्रखंड पर लगे दाग को मिटाने एवं एक स्वच्छ छवि बनाने के लिए कमेटी के लोग हर कार्यालयों में बिचौलियों पर नजर रखेंगे. वहीं उन सरकारी सेवकों पर भी नजर रखी जाएगी जो किसी काम के लिए किसी से पैसा लेंगे. ऐसे लोगों को पकड़ कर बेनकाब करने व अधिकारी के हवाले करने की योजना बनायी गयी है. दो अधिकारी पर है प्राथमिकी बता दें कि सरकारी राशि के गबन को लेकर परिहार के पूर्व बीडीओ श्याम देव व सीओ रहे अमरनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. श्री देव को जेल भी जाना पड़ा था. पुलिस जब तक दोनों के पास पहुंच पाती कि वे मुख्यालय से फरार हो गये थे. दोनों यहां से गये तो फिर लौट कर नहीं आये. इंदिरा आवास, भिसवा पशु बाजार व स्कूलों में लूट-खसोट को लेकर तीन दर्जन से अधिक सरकारी सेवक व आम लोग जेल जा चुके हैं. यहां नहीं आना चाहते अधिकारी बदनाम प्रखंड में बदनामी के भय से कोई अधिकारी यहां नहीं आना चाहते. सरकार के आदेश पर कोई अधिकारी आते भी हैं तो यहां से जाने के लिए बेचैन रहते हैं. पिछले माह नये बीडीओ के रूप में वैभव कुमार आये थे. कुछ हीं दिनों के कार्यकाल में बिचौलियों पर नकेल कर दिये थे. सफेदपोशों की नहीं सुन रहे थे. ऐसे लोग श्री कुमार को पसंद नहीं करते थे. संयोगवश उनका तबादला हो गया और उनके स्थान पर बीडीओ के रूप में निरंजन कुमार आये. श्री कुमार के भी काम करने का एक अलग तरीका है. यही कारण है कि प्रखंड कार्यालय के आसपास भी बिचौलिये नहीं दिख रहे हैं. कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई कराये जाने से एक अलग तरह का वातावरण बना है. श्री कुमार के जनता दरबार में लोगों की भीड़ उमड़ती है. सऊद कमेटी के मार्गदर्शक सऊद आलम के मार्गदर्शन में कमेटी काम करेगी. इसके अध्यक्ष राकेश सिंह तो उपाध्यक्ष महेंद्र मांझी बनाये गये हैं. मो कमरे आलम को महासचिव, मुन्ना सिंह को सचिव एवं सोहन सिंह समेत अन्य को सदस्य बनाया गया है. सदस्यों की बैठक स्थानीय हाई स्कूल परिसर में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










