पुल पर ठेला लगाया तो खैर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 7:49 PM
पुल पर ठेला लगाया तो खैर नहीं सीतामढ़ी. नगर के व्यस्ततम लखनदेइ पुल पर ठेला लगा कर अतिक्रमण करने वाले फुटपाथियों को पुलिस ने ताकीद किया है. अगर ठेला लगा कर पुल का अतिक्रमण किया गया तो ऐसे फुटपाथी दुकानदारों को अब दंडित किया जायेगा. शनिवार को नगर थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही […]
पुल पर ठेला लगाया तो खैर नहीं सीतामढ़ी. नगर के व्यस्ततम लखनदेइ पुल पर ठेला लगा कर अतिक्रमण करने वाले फुटपाथियों को पुलिस ने ताकीद किया है. अगर ठेला लगा कर पुल का अतिक्रमण किया गया तो ऐसे फुटपाथी दुकानदारों को अब दंडित किया जायेगा. शनिवार को नगर थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही फुटपाथी दुकानदार को पकड़ कर थाना लाया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि उक्त ठेला चालक की वजह से पुल पर जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी. पूर्व में भी ऐसे फुटपाथियों को पुल का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी थी. इन अतिक्रमणकारियों को दंडित करने के लिए सदर एसडीओ से दिशा निर्देश लिया जा रहा है. मालूम हो कि पुल पर ठेला खोमचा वालों के कारण अक्सर जाम की समस्या हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










