पूर्व के स्कूल एसोसिएशन का विलय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM
पूर्व के स्कूल एसोसिएशन का विलय गयासुद्दीन निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सीतामढ़ी. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, सीतामढ़ी के बैनर तले मुराद मेमोरियल स्कूल, परसा में निजी विद्यालयों के संचालकों की एक बैठक मो. अमीरुल हसन की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष बिट्टू विश्वास ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से […]
पूर्व के स्कूल एसोसिएशन का विलय गयासुद्दीन निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सीतामढ़ी. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, सीतामढ़ी के बैनर तले मुराद मेमोरियल स्कूल, परसा में निजी विद्यालयों के संचालकों की एक बैठक मो. अमीरुल हसन की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष बिट्टू विश्वास ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के स्कूल एसोसिएशन का विलय प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन में किया गया. बताया गया कि आगे आमसभा के माध्यम से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. साथ ही मो. गयासुद्दीन को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं लालबाबू सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद गुप्ता को महासचिव, विपिन कुमार को सचिव व जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया. संचालन एम्बीशन पब्लिक स्कूल, राजोपट्टी के चेयर मैन सह जिला संगठन निर्वाचन पदाधिकारी मो. जहांगीर ने किया. मौके पर अमरेश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निर्मल किशोर सुमन, चंदन कुमार, कैलास कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामवरण साह, मो. शहाबुद्दीन व संतोष कुमार समेत दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालक व प्राचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










