मोहम्मद साहब के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 8:13 PM

विज्ञापन

मोहम्मद साहब के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प फोटो- 37 प्रवचन सुनते लोग परिहार/पुपरी : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मद्देनजर प्रखंड के एकडंडी, मैसहां, सिसवा व बेतहा समेत अन्य गांवों में प्रवचन का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को मोहम्मद साहब के बताये मार्गों पर चलने की बात कही गयी. मौलाना […]

विज्ञापन

मोहम्मद साहब के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प फोटो- 37 प्रवचन सुनते लोग परिहार/पुपरी : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मद्देनजर प्रखंड के एकडंडी, मैसहां, सिसवा व बेतहा समेत अन्य गांवों में प्रवचन का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को मोहम्मद साहब के बताये मार्गों पर चलने की बात कही गयी. मौलाना अशफाक मिसवाही, शरफराज मिसवाही व मौलाना नजामुद्दीन ने अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर मो सालिक, पूर्व जिला पार्षद मो आलमगीर, नसीर हैदर व रेजाउल्लाह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जन्मदिन पर जुलूस भी निकाला गया. इधर, पुपरी, झझिहट व गाढ़ा समेत अन्य लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया. मौके पर मो अमजद अली, मो अब्दुल शकूर उजाले, मो इसरारूल हक पप्पू, मो मुर्तुजा व मो काले खां समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन