बैठक में सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा
बैठक में सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा सीतामढ़ी. राष्ट्रीय मूल निवासी संघ एवं बामसेफ की संयुक्त बैठक गुरुवार को स्थानीय तिरहुत राइस मिल प्रांगण में जिलाध्यक्ष सुबोध यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 दिसंबर को नगर उद्यान स्थित कर्पूरी छात्रावास में बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के जिला सम्मेलन की तैयारी की […]
बैठक में सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा सीतामढ़ी. राष्ट्रीय मूल निवासी संघ एवं बामसेफ की संयुक्त बैठक गुरुवार को स्थानीय तिरहुत राइस मिल प्रांगण में जिलाध्यक्ष सुबोध यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 दिसंबर को नगर उद्यान स्थित कर्पूरी छात्रावास में बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूल निवासी संघ के जिला सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि सम्मेलन का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय समन्वयक यूएसए फकीर चंद्र करेंगे. मुख्य अतिथि के रुप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारा राम मेहना तथा बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई शिवजी राय यादव उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा बिहार सरकार के उप सचिव ई जे प्रकाश, संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति नाथ कुशवाहा, सीइसी सदस्य विनोद बिहारी मंडल समेत अन्य लोग भी सम्मेलन में भाग लेंगे. मौके पर बिंदेश्वर पासवान, कमल किशोर राम, राकेश चंद्रवंशी, फेकू सिंह, फेकन साह, राम किशोर महतो, पुनीत बैठा, मोहित राम, रामनंदन मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










