हर बिहारी को मिले अनुच्छेद 21 का लाभ
हर बिहारी को मिले अनुच्छेद 21 का लाभ पुपरी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के सदस्यों द्वारा छोटी ठाकुरवाड़ी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्र सह अधिवक्ता बद्रीनाथ मिश्रा ने की. संगोष्ठी का विषय ‘सुशासन व मानवाधिकार’ रहा. कार्यक्रम के दौरान देश की समुचित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपदा व […]
हर बिहारी को मिले अनुच्छेद 21 का लाभ पुपरी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के सदस्यों द्वारा छोटी ठाकुरवाड़ी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्र सह अधिवक्ता बद्रीनाथ मिश्रा ने की. संगोष्ठी का विषय ‘सुशासन व मानवाधिकार’ रहा. कार्यक्रम के दौरान देश की समुचित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपदा व रोजगार समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम 1983 को पूरे बिहार में लागू करना होगा. संविधान के अनुच्छेद 16(4) को शत प्रतिशत लागू करने व संविधान के अनुच्छेद 21 का लाभ हर व्यक्ति व समाज को मिलने की व्यवस्था होनी चाहिए. मौके पर संजय कुमार, भोगेंद्र गिरि, राजकुमार मंडल, हेमंत गिरि, नगीना शर्मा, रंजीता गुप्ता, राधा कुमारी, सियावर प्रसाद, सुशील केजरीवाल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










