सब कुछ हो गया और नहीं बना वज्ञिान भवन

Updated:
विज्ञापन

सब कुछ हो गया और नहीं बना विज्ञान भवन डुमरा. समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार में डीएम राजीव रौशन ने दर्जनों लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. पुपरी प्रखंड के बौरा बाजितपुर के हरिनाथ मंडल व अन्य ने डीलर जागेश्वर राम […]

विज्ञापन

सब कुछ हो गया और नहीं बना विज्ञान भवन डुमरा. समाहरणालय में गुरुवार को जनता दरबार में डीएम राजीव रौशन ने दर्जनों लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. पुपरी प्रखंड के बौरा बाजितपुर के हरिनाथ मंडल व अन्य ने डीलर जागेश्वर राम पर राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की. साइंस फॉर ऑल के सचिव मो ज्याउल्लाह ने डीएम को बताया कि जिला विज्ञान केंद्र के भवन के लिए जिला व राज्य स्तर से सारी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कार्य नहीं हो रहा है. मोहिनी मंडल के चितरंजन कुमार यादव ने बलभद्र हाई स्कूल, बभनगामा में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. अभिलेखों का संधारण शुरू जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का अब अभिलेख संधारित कर सुनवाई शुरू कर दी गयी है. डीएम ने आठ मामलों पर सुनवाई की. इस दौरान रीगा व डुमरा सीओ के अलावा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नदारद मिले. डीएम ने तीनों पदाधिकारियों से जवाब-तलब करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी ए रहमान, एडीएम विभागीय जांच हरि शंकर राम, एसडीसी मंजूर अली, राशिद आलम व कुमारिल सत्यनंदन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन