प्रेमी की बेवफाई पर थाना पहुंची युवती

Updated:
विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई पर थाना पहुंची युवती प्रेमी व उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी शादी की और गर्भवती होने पर छोड़ दिया सुरसंड. शादी का प्रलोभन देकर प्रेम करता रहा. एक दिन अपने साथी की मदद से प्रेमिका का अपहरण कर लिया. उसे बेहोश कर बाहर ले गया और उसके साथ दुराचार किया. दबाव पड़ने […]

विज्ञापन

प्रेमी की बेवफाई पर थाना पहुंची युवती प्रेमी व उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी शादी की और गर्भवती होने पर छोड़ दिया सुरसंड. शादी का प्रलोभन देकर प्रेम करता रहा. एक दिन अपने साथी की मदद से प्रेमिका का अपहरण कर लिया. उसे बेहोश कर बाहर ले गया और उसके साथ दुराचार किया. दबाव पड़ने पर युवती से शादी कर ली. जब प्रेमी को पता चला कि युवती गर्भवती हो गयी है तो उसे छोड़ दिया. प्रेमी की इस बेवफाइ से आहत उक्त युवती थाना पहुंची और प्रेमी के साथ ही उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. मामला थाना क्षेत्र के सुरसंड उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर एक का है. क्या है पूरा मामला सुरसंड उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर एक का सुजीत कुमार 16 वर्षीया युवती से बराबर मोबाइल पर बात करता था और शादी का प्रलोभन देता था. अगस्त-15 में एक रात करीब 9:30 बजे सुजीत युवती के घर के समीप पहुंचा और मोबाइल से कॉल कर उसे बाहर आने को कहा. वह बाहर आयी तो देखा कि एक बाइक पर सुजीत व उसका एक साथी सवार है. दोनों ने युवती के मुंह पर रूमाल रख दिया. वह बेहोश हो गयी. होश में आने पर वह दोनों आरोपितों के साथ अपने को पटना में पायी. सुजीत के पिता भुवनेश्वर राउत व अन्य सदस्यों के सामने पटना के एक मंदिर में सुजीत ने उसकी मांग में सिंदूर भर कर शादी कर ली. वहां से सुजीत युवती को पंजाब ले गया. वहां उसके विरोध के बावजूद उसके साथ दुराचार किया गया. गर्भवती होने पर उसे सुरसंड लाया गया. गांव में पंचायत बैठी. इसी में सुजीत की ओर से उससे (युवती) व उसके पिता से एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया कि वह युवती को साथ नहीं रखेगा. हस्ताक्षर जबरन कराया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन