डीएम आगमन को ले अधिकारी व कर्मी मुस्तैद
डीएम आगमन को ले अधिकारी व कर्मी मुस्तैद फोटो- 4,5 चकाचक प्रखंड कार्यालय. आरटीपीएस काउंटर पर लेखन करता पेंटर. बोखड़ा. डीएम राजीव रौशन के जिला के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड में आने की खबर से यहां के अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया. सभी अधिकारी व कर्मी समय पर कार्यालय पहुंच मुस्तैद दिखे. यहां […]
डीएम आगमन को ले अधिकारी व कर्मी मुस्तैद फोटो- 4,5 चकाचक प्रखंड कार्यालय. आरटीपीएस काउंटर पर लेखन करता पेंटर. बोखड़ा. डीएम राजीव रौशन के जिला के पदाधिकारियों के साथ प्रखंड में आने की खबर से यहां के अधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया. सभी अधिकारी व कर्मी समय पर कार्यालय पहुंच मुस्तैद दिखे. यहां तक कि कार्यालय व अन्य कमरों की साफ-सफाइ व रंगाइ-पोताइ करायी गयी है. आरटीपीएस काउंटर के दीवार पर लेखन कार्य कराया जा रहा था. स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही प्रखंड के तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मी अपने-अपने कार्यालय में मुस्तैद दिखे. बता दें कि डीएम श्री रौशन द्वारा हर बुधवार को प्रखंडों में भ्रमण करने का निर्णय लिया है. तत्कालीन डीएम डीएन पांडेय के कार्यकाल में पंचायत भवन या पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थल पर पंचायत सचिव व अन्य कर्मी मुस्तैद रहते थे. यहीं से लोगों का बहुत सारा काम निबट जाता था. जिला प्रशासन के स्तर से इस ओर गंभीर नहीं रहने के कारण बाद में यह सब फेल हो गया. पूर्व की तरह लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड कार्यालय आना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










