नये पदाधिकारियों के मनोनयन का नर्णिय
नये पदाधिकारियों के मनोनयन का निर्णय फोटो-3 बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व अन्य. बैरगनिया. जदयू के प्रखंड कार्यालय में पार्टी की एक बैठक अध्यक्ष मिनहाजुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महा गंठबंधन की सरकार को बधाई दी गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के सभी 21 वार्डों व आठ पंचायतों में […]
नये पदाधिकारियों के मनोनयन का निर्णय फोटो-3 बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व अन्य. बैरगनिया. जदयू के प्रखंड कार्यालय में पार्टी की एक बैठक अध्यक्ष मिनहाजुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महा गंठबंधन की सरकार को बधाई दी गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के सभी 21 वार्डों व आठ पंचायतों में नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाये. आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत कराने के साथ ही लाभान्वित कराने का निर्णय लिया गया. प्रखंड में पार्टी को और मजबूत बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष वसीर अंसारी, महासचिव प्रो राजकुमार सिंह, रानी जायसवाल, इंदल सिंह पटेल, मोहन कुमार, फारुख अहमद खां, चंद्र किशोर पटेल, शाहिद खां, सीताराम सिंह, रामबाबू चौधरी व ओम प्रकाश पटेल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










