रमेश के 38 वर्षों के कार्यकाल की सराहना
रमेश के 38 वर्षों के कार्यकाल की सराहना फोटो नंबर- 33 विदाई समारोह में मौजूद शिक्षक गण डुमरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, रामपुर परोड़ी पूर्वी के वरीय शिक्षक रमेश प्रसाद यादव के सेवा निवृत्त होने पर सोमवार को स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर मौजूद अधिकारी […]
रमेश के 38 वर्षों के कार्यकाल की सराहना फोटो नंबर- 33 विदाई समारोह में मौजूद शिक्षक गण डुमरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, रामपुर परोड़ी पूर्वी के वरीय शिक्षक रमेश प्रसाद यादव के सेवा निवृत्त होने पर सोमवार को स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर मौजूद अधिकारी व शिक्षकों ने श्री यादव के 38 वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए प्रशंसनीय बताया. उनके कुशल व्यवहार की सराहना की गयी. वर्ष 1978 में शिक्षा सेवा में आये श्री यादव ने अपने अनुभवों से शिक्षकों को अवगत कराया. वे जिला प्राथमिक शिक्षक संघ से वर्षों से जुड़े रहे हैं. फिलहाल संघ के उप प्रधान सचिव हैं. संघ के पदाधिकारियों ने श्री यादव के मंगलमय जीवन की कामना की है. मौके पर प्रभारी डीइओ इफ्तेखार अहमद, डीपीओ प्रेमचंद्र, जयशंकर ठाकुर, संघ के नेता दिलीप कुमार शाही, अरुण कुमार चौधरी, प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संघ के अध्यक्ष नसीरूद्दीन, विनोद कुमार झा, दीनानाथ सिंह, अजय त्रिवेदी, अजय कुमार सिंह, श्यामानंद झा, महेंद्र राम व संजय कुमार कर्ण समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










