जैविक खेती किसानों के लिए वरदान

Updated:
विज्ञापन

जैविक खेती किसानों के लिए वरदान फोटो नंबर- 11 व 12 कार्यशाला में डीएओ व अन्य डुमरा : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित बरियारपुर गांव में सोमवार को क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक खेती प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर किसानों को जैविक खेती के […]

विज्ञापन

जैविक खेती किसानों के लिए वरदान फोटो नंबर- 11 व 12 कार्यशाला में डीएओ व अन्य डुमरा : सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित बरियारपुर गांव में सोमवार को क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक खेती प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर किसानों को जैविक खेती के तहत फसल के बेहतर उत्पादन का तरीका बताया गया. डीएओ पीके झा ने कहा कि जैविक खेती प्रबंधन एक ऐसा मार्ग है, जहां खेती के समस्त अवयवों की प्रणाली परस्पर एक-दूसरे से संबंध होती है और एक दूसरे के लिए कार्य करती है. यह किसानों के लिए वरदान हैं. कृषि वैज्ञानिक डा वीके शर्मा व सुमन कर ने किसानों को बताया कि जैविक खेती का अर्थ बिना रासायनिक उपादानों के खेती करना है. इस प्रक्रिया में कम जुताई की जरूरत पड़ती है और मिट्टी की सुरक्षा होती है. किसानों को मिश्रित कृषि, प्रजातियों का चयन,फसल परिवर्तन व हरी खाद फसल की जानकारी दी गयी. गोबर से खाद बनाने, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, मछली खाद, पशु अवशेष खाद, हड्डी खाद, खल्ली खाद, मुर्गी खाद व द्रवीय खाद के संबंध में जानकारी दी गयी. मौके पर नरेंद्र लाल दास, श्याम कुमार गुप्ता, समन्वयक राजीव रंजन सिंह, कुमार गौरव व विनोद पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन