स्कूली बच्चों ने आंदोलन के समर्थन में बनाया मानव श्रृंखला

Updated:
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने आंदोलन के समर्थन में बनाया मानव श्रृंखला फोटो-29 प्रदर्शन करते मधेशी, 30 मानव श्रृंखला बनाये बच्चे, 32 ज्ञापन सौंपने जाते नागरिक समाज के लोग, 31 धू-धू कर जल रहा डीजल– नेपाल में मधेश आंदोलन 108 वें दिन भी जारी– गौर में मधेशी मोरचा ने निकाला विरोध जुलूस– तस्करी के 70 लीटर डीजल […]

विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने आंदोलन के समर्थन में बनाया मानव श्रृंखला फोटो-29 प्रदर्शन करते मधेशी, 30 मानव श्रृंखला बनाये बच्चे, 32 ज्ञापन सौंपने जाते नागरिक समाज के लोग, 31 धू-धू कर जल रहा डीजल– नेपाल में मधेश आंदोलन 108 वें दिन भी जारी– गौर में मधेशी मोरचा ने निकाला विरोध जुलूस– तस्करी के 70 लीटर डीजल जब्त कर लगायी आगबैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के गौर में मधेश आंदोलन के 108 वें दिन सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना कर मधेश आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया. गौर के मधेश क्रांति चौक से गौर-बैरगनिया पथ के नो-मेंस लैंड तक तीन किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनायी गयी थी. रौतहट जिले के निजी तथा सामुदायिक विद्यालय के कक्षा पांच से 11 वीं तक के छात्र-छात्रा मानव श्रृंखला में शामिल थे. छात्र-छात्राओं द्वारा वीर शहीद अमर रहे मधेश की मांगे पूरी करो, बाल अधिकार को सुनिश्चित करो आदि नारे लिखे हुए कार्ड बोर्ड हाथों लिए हुआ था. मानव श्रृंखला में शिक्षक भी शामिल थे. इधर गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-आठ से मधेशी मोरचा के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व मोरचा नेता अनिल सिंह, शंभु सुप्रीम, शेख जमशैद, बाबूलाल साह, अजय गुप्ता, मुरलीधर चौधरी आदि कर रहे थे. जुलूस नो-मेंस लैंड पर जाकर एक सभा में बदल गयी. इधर गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-चार के महादेवपट्टी में बैरगनिया से लाये जा रहे 70 लीटर डीजल को बरामद कर उसमें आग लगा दी. — नागरिक समाज ने किया विरोध प्रदर्शन महोत्तरी जिले के मधेश आंदोलन में नागरिक समाज द्वारा जलेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने प्रमुख जिलाधिकारी वीरेंद्र यादव के माध्यम से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को एक ज्ञापन पत्र भेजा, जिसमें मधेशियों के अधिकार को संविधान में शामिल कराने की मांग की गयी. मौके पर राम जानकी यादव, राधा रमण मिश्र, राम भूषण मिश्र, रामलखन ठाकुर आदि मौजूद थे. — नेपाली टीवी चैनल भी करेंगे बंद : बबननेपाल में विप्लव माओवादी द्वारा हिंदी फिल्म एवं भारतीय चैनल के प्रसारण पर रोक लगाये जाने की पूर्व सभासद बबन सिंह ने विरोध किया है. कहा है कि बंद हिंदी फिल्म व टीवी चैनल को शुरू नहीं किया गया तो नेपाली फिल्म एवं चैनल का मधेश में बंद किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन