एक मुश्त अनुदान भुगतान की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया : स्थानीय डीडीयूएम कॉलेज में गुरुवार को वित्त रहित शिक्षकों की बैठक प्रो अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सर्वसम्मति से नये शिक्षा मंत्री डाशोक चौधरी को बधाई दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही वित्त रहित शिक्षा लागू हुआ था. वित्त रहित शिक्षक आर्थिक समस्या से […]

विज्ञापन

बैरगनिया : स्थानीय डीडीयूएम कॉलेज में गुरुवार को वित्त रहित शिक्षकों की बैठक प्रो अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. मौके पर सर्वसम्मति से नये शिक्षा मंत्री डाशोक चौधरी को बधाई दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही वित्त रहित शिक्षा लागू हुआ था. वित्त रहित शिक्षक आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं.

शिक्षा मंत्री से सेवा समायोजन करने एवं वर्ष 2011 से 2015 तक का अनुदान एक मुश्त भुगतान करने की मांग की गयी. एक अन्य प्रस्ताव के माध्यम से शिक्षा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया. बता दें कि वर्ष 11 से ही अनुदान का भुगतान लंबित रहने से वित्तरहित कॉलेजों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं.

मौके पर प्राचार्य विनोद कुमार, प्रो प्रमोद प्रियदर्शी, प्रो अरुण पाठक, प्रो प्रदीप चंद्र चुन्नू, प्रो शंभु प्रसाद, प्रो कौशल किशोर झा, प्रो फणींद्र कुमार चौधरी, प्रो राजकिशोर राय, पूर्णेंदु भारद्वाज, नंदकिशोर प्रसाद व उमेश प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन