बिना बुक कराये ट्रेन से ले जाते हैं सामान
सीतामढ़ी : अक्सर खबरें आती है कि रेल यात्रा सुगम हो रहा है. रेल प्रशासन सख्ती से अपना काम कर रही है, पर रेल की यात्रा करने पर सच्चाई का पता चलता है. दरभंगा-रक्सौल रेलखंड इसका उदाहरण बना हुआ है. इस रेल खंड से दर्जनों छोटे- बड़े व्यवसायी सामान के साथ यात्रा करते हैं. उनका […]
सीतामढ़ी : अक्सर खबरें आती है कि रेल यात्रा सुगम हो रहा है. रेल प्रशासन सख्ती से अपना काम कर रही है, पर रेल की यात्रा करने पर सच्चाई का पता चलता है. दरभंगा-रक्सौल रेलखंड इसका उदाहरण बना हुआ है. इस रेल खंड से दर्जनों छोटे- बड़े व्यवसायी सामान के साथ यात्रा करते हैं.
उनका सामान भी उनके साथ रहता है, पर तरीके नये होते हैं. देखा जाता है कि खास कर छोटे व्यवसायी अपना सामान बोगी में जाने के रास्ते व बाथरूम वाली गली में रखते हैं, जिसके चलते यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में काफी परेशानी होती है. इस बात को लेकर अक्सर व्यवसायी व यात्रियों में अक्सर तू-तू-मैं-मैं होता रहता है, पर रेल प्रशासन इसे नजरअंदाज कर आगे निकल जाते हैं. इसका मुख्य कारण व्यवसायियों द्वारा दिया गया नजराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










