... तब ईंट के मकान से निकालने लगे सामान
… तब ईंट के मकान से निकालने लगे सामान फोटो नंबर- 19 व 20 एसडीओ की मौजूदगी में हटाया जा रहा है अतिक्रमण रून्नीसैदपुर : हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बागमती तटबंध को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. सदर एसडीओ संजय कृष्ण व डीसीएलआर सदर संदीप कुमार […]
… तब ईंट के मकान से निकालने लगे सामान फोटो नंबर- 19 व 20 एसडीओ की मौजूदगी में हटाया जा रहा है अतिक्रमण रून्नीसैदपुर : हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बागमती तटबंध को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. सदर एसडीओ संजय कृष्ण व डीसीएलआर सदर संदीप कुमार की मौजूदगी में बांध से झोंपडि़यों को हटाया गया. सीओ मृत्युंजय कुमार ने जेसीबी मशीन की मदद से बागमती नदी के बायें तटबंध पर कटौझा, मानपुर जौंवा, सोनपुरवा, भादा टोला, रैन शंकर, इब्राहिमपुर व खड़का में झोंपडि़यों का हटवाया. प्रशासन की उक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया था, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी. प्रशासन द्वारा कुछ पक्के घर वालों को पूर्व में यह चेतावनी दी गयी थी कि बांध को खाली नहीं किये तो बुलडोजर से घर को ध्वस्त कर दिया जायेगा. जेसीबी के साथ जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तब संबंधित लोग अपने ईंट के घरों से सामान निकालने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










