हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन

हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग सीतामढ़ी . कोचिंग संचालकों एवं शिक्षाविदें की आवश्यक बैठक गोशाला चौक स्थित डेबल एजुकेशन प्वाइंट में चंद्रमोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर में बढ़ते अपराध के क्रम में डेबल एजुकेशन के संचालक के भाई चंदन कुमार की निर्मम हत्या की निंदा की गयी. संचालकों ने घटना […]

विज्ञापन

हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग सीतामढ़ी . कोचिंग संचालकों एवं शिक्षाविदें की आवश्यक बैठक गोशाला चौक स्थित डेबल एजुकेशन प्वाइंट में चंद्रमोहन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर में बढ़ते अपराध के क्रम में डेबल एजुकेशन के संचालक के भाई चंदन कुमार की निर्मम हत्या की निंदा की गयी. संचालकों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डीएम एवं एसपी से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. साथ हीं मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गयी है. बैठक में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल सदर एसडीपीओ से मिल कर उक्त बातों से अवगत कराया. मौके पर विनोद कुमार साहू, राकेश कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार, गुड्डु कुमार, अभय कुमार, सत्येंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, बीके सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन