रसोइ गैस कालाबाजारी को ले उपभोक्ता उग्र
रसोइ गैस कालाबाजारी को ले उपभोक्ता उग्र फोटो नंबर- 5 हंगामा करते उपभोक्ता, 6 उपभोक्ताओं से बात करते थानाध्यक्ष, 7 नेपाल में की जा रही गैस की रिफलिंग, 8 से 13 तक कार्ड दिखाते उपभोक्ता गैस एजेंसी काउंटर पर काटा बवाल, तोड़फोड़प्रतिनिधि, बैरगनिया. स्थानीय शिवशक्ति गैस एजेंसी की मनमानी व गैस की कालाबाजारी के विरोध […]
रसोइ गैस कालाबाजारी को ले उपभोक्ता उग्र फोटो नंबर- 5 हंगामा करते उपभोक्ता, 6 उपभोक्ताओं से बात करते थानाध्यक्ष, 7 नेपाल में की जा रही गैस की रिफलिंग, 8 से 13 तक कार्ड दिखाते उपभोक्ता गैस एजेंसी काउंटर पर काटा बवाल, तोड़फोड़प्रतिनिधि, बैरगनिया. स्थानीय शिवशक्ति गैस एजेंसी की मनमानी व गैस की कालाबाजारी के विरोध में उपभोक्ताओं ने शनिवार को एजेंसी परिसर में जम कर बवाल काटा. इसके अलावा काउंटर पर रोड़ेबाजी की. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और समझा-बुझा कर उपभोक्ताओं को शांत कराया. गैस की कालाबाजारी चंदनबाड़ा के नौशाद अहमद, परेवा की मेहरुन निशा, नंदवारा के अभय साह, बखरी के रामनरेश सिंह, बैरगनिया बाजार के नंदकिशोर साह, परसौनी की मंजू देवी व शशि कुमार ने बताया कि इस एजेंसी से नेपाल गैस सिलिंडर भेजा जाता है. फलत: यहां के लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है. बताया गया है कि पांच दिन के बाद गैस आने की सूचना पर उपभोक्ता गोदाम पर पहुंचे थे. लोगों ने देखा कि गैस का अवैध कारोबार करने वालों को 10-10 सिलिंडर दिया जा रहा है. इस कारण लोगों ने काउंटर पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने एजेंसी संचालक से बात कर हर उपभोक्ता को एक-एक गैस सिलिंडर दिलाने की बात कह मामले को शांत कराया. नहीं मिलता होम डिलेवरी उपभोक्ताओं का कहना था कि होम डिलेवरी के नाम पर प्रति सिलिंडर 30 रुपये वसूल किया जाता है. बावजूद उन सबों को गोदाम से ही गैस लेना पड़ता है. वह गैस भी पिछले करीब 50 दिनों से नहीं मिल सका है. इधर, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश रमण ने कहा है कि गैस एजेंसी की मनमानी पर शीघ्र अंकुश नहीं लगायी गयी तो नगर में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. नेपाल में गैस को हाहाकार मधेश आंदोलन के चलते सीमा पार नेपाल के रौतहट जिला में वाहनों का परिचालन ठप है. वहां पेट्रोल, केरोसिन व रसोइ गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है. नेपाल में एक गैस सिलिंडर दो हजार रुपये में बिक रहा है. इसके चलते अवैध करोबार बढ़ने के साथ ही गैस के इन अवैध कारोबारियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है. जानकारों की माने तो यहां से प्रतिदिन 40 से 50 गैस सिलिंडर नेपाल के गौर शहर से सटे लक्ष्मीपुर-बेल बिछबा गांव में भेजा जाता है. वहां भारतीय सिलिंडर से नेपाली सिलिंडर में गैस की रिफलिंग की जाती है और ऊंची कीमत लेकर बेची जाती है. शीघ्र भेजी जायेगी रिपोर्ट एसएसबी के सहायक सेनानायक राजन कुमार सिंह ने बताया कि गत दिन सीमा से दो दर्जन नेपाली गैस सिलिंडर को जब्त किया गया था. एमओ यादव लाल राम ने बताया कि यहां के गैस की नेपाल में रिफिलिंग की जाती है, की सूचना मिली है. वरीय अधिकारी को शीघ्र रिपोर्ट भेजी जायेगी. कहते हैं सदर एसडीओ सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने बताया कि शिव शक्ति गैस एजेंसी की मनमानी व नेपाल गैस भेजे जाने की सूचना मिली है. एक-दो दिन में एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










