बस-टेंपो की टक्कर में गर्भवती महिला समेत दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बस-टेंपो की टक्कर में गर्भवती महिला समेत दो जख्मी सीतामढ़ी. सुप्पी प्रखंड मुख्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर बस-टेंपो की टक्कर में एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं टेंपो चालक नगर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी गणेश कुमार भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया. […]

विज्ञापन

बस-टेंपो की टक्कर में गर्भवती महिला समेत दो जख्मी सीतामढ़ी. सुप्पी प्रखंड मुख्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर बस-टेंपो की टक्कर में एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं टेंपो चालक नगर थाना क्षेत्र के मनियारी गांव निवासी गणेश कुमार भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया. दोनों जख्मी को रीगा पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी गर्भवती महिला बैरगनिया थाना क्षेत्र के पंचटक्की राम गांव निवासी अच्छे लाल राम की पत्नी ललिता देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला के सिने व सिर में अत्यधिक चोट आयी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला करीब चार माह की गर्भवती है. घटना की सूचना पर स्थानीय समाजसेवी शाहिल कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिल कर घटना के संबंध में जानकारी ली व हर संभव सहायता करने का भरोषा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन