दखल-दहानी का लक्ष्य प्राप्त करें : डीएम

Updated:
विज्ञापन

दखल-दहानी का लक्ष्य प्राप्त करें : डीएम फोटो नंबर- 20 व 21 बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी डुमरा. डीएम राजीव रौशन ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा की. ऑपरेशन दखल-दहानी, अभियान बसेरा, महादलित विकास मिशन व संपर्क सड़क से संबंधित प्रगति की समीक्षा की. दखल-दहानी व अभियान वसेरा के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति […]

विज्ञापन

दखल-दहानी का लक्ष्य प्राप्त करें : डीएम फोटो नंबर- 20 व 21 बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी डुमरा. डीएम राजीव रौशन ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा की. ऑपरेशन दखल-दहानी, अभियान बसेरा, महादलित विकास मिशन व संपर्क सड़क से संबंधित प्रगति की समीक्षा की. दखल-दहानी व अभियान वसेरा के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन न हो तो क्रय नीति के तहत प्रस्ताव दें. पूर्व में जो सड़क प्रस्तावित था और उसके लिए भू अर्जन का काम नहीं हो सका है तो लीज नीति के तहत प्रस्ताव दें. 2666 का दखल-कब्जा ऑपरेशन भूमि दखल के तहत 4888 में से 2626 लोगों को अब तक दखल-कब्जा दिलाया जा सका है. बेलसंड में 31 लोगों को दखल दिलाया गया है. इसी तरह परसौनी में 75, बाजपट्टी में 176, बोखड़ा में 180, चोरौत में 421, नानपुर में 208, पुपरी में 159, सुरसंड में 166, बैरगनिया में 75, बथनाहा में 71, डुमरा में 213, मेजरगंज में 69, परिहार में 53, रीगा में 109, रून्नीसैदपुर में 379, सोनबरसा में 155 व सुप्पी प्रखंड में 126 लोगों को दखल दिलाया गया है. बैठक में सभी एसडीओ, डीसीएलआर व सीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन