गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन

Updated:
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन फोटो नंबर- 16 दीप प्रज्वलित करते अतिथि, 17 भाव नृत्य करते बच्चे, 18 गौ माता को भोजन कराती महिलाएं, 19 श्री कृष्ण की प्रतिमा, 20 गोशाला परिसर में सजा मंदिर प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. गोपाष्टमी पर गुरुवार को गौ पालकों व श्रद्धालुओं ने गाय की पूजा की. गाय को फल व अन्य […]

विज्ञापन

गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन फोटो नंबर- 16 दीप प्रज्वलित करते अतिथि, 17 भाव नृत्य करते बच्चे, 18 गौ माता को भोजन कराती महिलाएं, 19 श्री कृष्ण की प्रतिमा, 20 गोशाला परिसर में सजा मंदिर प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. गोपाष्टमी पर गुरुवार को गौ पालकों व श्रद्धालुओं ने गाय की पूजा की. गाय को फल व अन्य व्यंजन खिलाया गया. गोशाला परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सुबह में गौ पूजन व परिक्रमा हुआ. बाद में गौ माता की शोभायात्रा निकाली गयी. शाम चार बजे पूजन, हवन व नवनिर्मित भूसा घर का उद्घाटन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गोशाला परिसर में 123 वें गोपाष्टमी के मौके पर वार्षिकोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. उद्घाटन रीगा चीनी मिल के अध्यक्ष एसडी शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में श्री सीतामढ़ी गोशाला के वरीय सदस्य रामाशंकर प्रसाद व विशिष्ट अतिथि वरीय सदस्य राजकुमार सरावगी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद शर्मा ने की. शाम में विराट हास्य कवि सम्मेलन होना है. इसमें डीएम, एसपी व एसडीओ भी शामिल होंगे. बच्चों ने किया भाव विभोर शहर के फ्रंट एज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने गीत व भाव नृत्य से हर लोगों को भाव विभोर कर दिया. प्रिया व सिमरन ने संयुक्त रूप से भाव नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रिया, तन्या, स्नेहा, भावना व अन्वेषा ने भगवती वंदना के साथ ही नृत्य भी किया. ढोल बाजे ढोल गीत पर रिया, जैसिका व अन्य ने भाव नृत्य किया. लोगों ने तालियां बजा कर बच्चों की हौसला अफजाई की. श्री सीतामढ़ी गोशाला अद्वितीय मौके पर चीनी मिल के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने श्री सीतामढ़ी गोशाला की प्रशंसा की और इसे अद्वितीय बताया. उन्होंने लोगों से गोशाला को हर संभव सहयोग करने की अपील की. मौके पर पुष्पेंद्र, राजमंगल सिंह, विजय शर्मा, प्रमोद हिसारिया, राजेश कुमार सुंदरका, अभिषेक सुंदरका, श्री नारायण अग्रवाल, फ्रंट एज के निदेशक पीआर भारद्वाज व सज्जन हिसारिया समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार गोयनका ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन