नगद व आभूषण ले पुत्रवधू व समधी फरार

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के भरती गांव निवासी राम नारायण सिंह ने पुत्रवधू व समधी पर करीब 2.75 लाख के नगद व आभूषण लेकर चंपत हो जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत पुलिस से लिखित शिकायत की गयी है. क्या है पूरा मामला आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने पुत्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के भरती गांव निवासी राम नारायण सिंह ने पुत्रवधू व समधी पर करीब 2.75 लाख के नगद व आभूषण लेकर चंपत हो जाने का आरोप लगाया है. इस बाबत पुलिस से लिखित शिकायत की गयी है.

क्या है पूरा मामला आवेदन में श्री सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपने पुत्र दीपक की शादी वर्ष 2008 में परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा गांव निवासी रामचंद्र सिंह की पुत्री परमकांती उर्फ पिंकी के साथ की थी. शादी के बाद से पिंकी भरती गांव में रह रही थी. राम नारायण सिंह अपने पुत्र दीपक के साथ दिल्ली में रह कर व्यवसाय करते हैं.

गांव पर घर बनाने के लिए कुछ माह पूर्व जमीन बेचे थे और 1.25 लाख रुपये पुत्र वधू पिंकी के पास रखे थे. जमीन बेच कर वे पुन: दिल्ली चले गये. 16 नवंबर की रात छठ पर्व में वे दिल्ली से घर आये. साथ में पुत्र दीपक भी था. श्री सिंह को उनकी पत्नी ने बताया कि पर्व का सामान खरीदने के लिए उस दिन वह रून्नीसैदपुर बाजार गयी थी.

समधी रामचंद्र सिंह अपने सहयोगी व कठौर गांव निवासी अजय पांडेय के साथ भरती आये हुए थे. श्री सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी जब बाजार से घर लौटी तो पिंकी, उसके पिता व अजय पांडेय घर पर नहीं थे. उनका दावा है कि पुत्रवधू पिंकी अपने पिता एवं उनके सहयोगी के साथ मिल कर घर से 1.25 लाख नगद व 1.75 लाख का आभूषण लेकर फरार हो गयी है.

कहा गया है कि पिंकी अपने साथ दीपक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र व जमीन का कागजात भी ले गयी है. खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं चला. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन