ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को ले बैठक
ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को ले बैठक फोटो नंबर- 3 मौजूद खेल पदाधिकारी व अन्य. पुपरी. स्थानीय राजबाग खेल मैदान में रविवार से शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने वाली है. इसे ले आयोजन समिति की एक बैठक मो शाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न […]
ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को ले बैठक फोटो नंबर- 3 मौजूद खेल पदाधिकारी व अन्य. पुपरी. स्थानीय राजबाग खेल मैदान में रविवार से शहीद भगत सिंह ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने वाली है. इसे ले आयोजन समिति की एक बैठक मो शाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दरभंगा जिला के जाले एवं शिवहर के क्रिकेट टीम के बीच होगा. यह मैच रविवार को होगा. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पुपरी एसडीओ किशोर कुमार मौजूद रहेंगे. वक्ताओं ने कहा कि एक लंबे समय के बाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. हर संभव कोशिश हो कि प्रतियोगिता सफल रहे और ऐतिहासिक बने. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने व भोजन की व्यवस्था रहेगी. मौके पर देवेंद्र मिश्र, श्याम राज, अतुल कुमार, धनंजय चौधरी, सुनील कुमार बुवना, टीपू सुलतान, नवीन कुमार, मो रेहान, नागेश्वर कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, मो इश्तेयाक, मो अमीर, मो सद्दाम व मो नेहाल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










