ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत सीतामढ़ी/बैरगनिया. थाना क्षेत्र क पचटकी फुलवरिया घाट पथ के लाल बकेया बांध के समीप एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक अज्ञात मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर-बीआर05, बी-4018 मोतिहारी से सीमेंट […]
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत सीतामढ़ी/बैरगनिया. थाना क्षेत्र क पचटकी फुलवरिया घाट पथ के लाल बकेया बांध के समीप एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर पर सवार एक अज्ञात मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर-बीआर05, बी-4018 मोतिहारी से सीमेंट लेकर बैरगनिया आ रहा था. इसी बीच लालबकेया बांध पर अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर पलट गया. बताया कि चश्मदीद से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर सवार अन्य तीन मजदूर समेत चालक शव व ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया. अवर निरीक्षक केके शर्मा दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मृतक मजदूर की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










