छठ घाट पर दो गुटों में विवाद, घायल

Updated:
विज्ञापन

छठ घाट पर दो गुटों में विवाद, घायल मुखिया पति व पंसस समेत दोनों पक्ष के दर्जनों लोगों को बनाया गया आरोपितसांसद आदर्श ग्राम बरियारपुर की घटनासीतामढ़ी. थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम बरियारपुर में छठ घाट पर मंगलवार की शाम व बुधवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जम […]

विज्ञापन

छठ घाट पर दो गुटों में विवाद, घायल मुखिया पति व पंसस समेत दोनों पक्ष के दर्जनों लोगों को बनाया गया आरोपितसांसद आदर्श ग्राम बरियारपुर की घटनासीतामढ़ी. थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम बरियारपुर में छठ घाट पर मंगलवार की शाम व बुधवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई. मारपीट की घटना में स्थानीय पंसस सुरेश राय समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी पंसस के अलावा दूसरे पक्ष के दो भाई संतोष साह व अशोक साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती टीम के साथ घटना का जायजा लिये. पुलिस ने दोनों पक्षों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.पंसस का आरोप पंसस सुरेश राय के बयान पर गांव के तेज नारायण साह, मौजे साह, पवन साह, अशोक साह, संतोष साह, दीपक साह, मिलन साह व रामचंद्र साह को नामजद बनाया गया है. बताया है कि एनएच-77 स्थित पोखर पर छठ पूजा के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया. वहां मौजूद ग्रामीण सत्य नारायण पासवान बच्चों को समझाने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद तेजनारायण साह व मौजे साह गाली-गलौज करने लगा. मौके पर मौजूद पंसस श्री राय ने विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर पंसस को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. दूसरे पक्ष का आरोपवहीं दूसरे पक्ष के जख्मी संतोष साह ने पुलिस को बताया है कि दोनों पक्ष के दो बच्चा आपस में झगड़ा कर रहे थे. राम मिलन साह झगड़ा छुड़ाने गये, तो बात-विवाद हो गया. वह छठ के बाद घर आ गया. रात्रि को पंसस सुरेश राय अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आ कर बच्चों समेत सात-आठ लोगों के साथ मारपीट कर चला गया. सुबह छठ पूजा के बाद वह स-परिवार घर आ कर खाना खाने के बाद आराम कर रहा था. इसी बीच पंसस सुरेश राय स्थानीय मुखिया पति समेत अपने समर्थकों के साथ परंपरागत हथियार से लैस करीब 50-60 लोगों के साथ हमला बोल दिया. वह अपने एक मुसलिम पड़ोसी के घर जा कर छिप गया. हमलावरों ने मुसलिम पड़ोसी के घर का दरवाजा तोड़ कर लाठी-डंडे, लोहे का रॉड व बांस के फट्ठे से प्रहार कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. चाय-नाश्ता व मिठाइ की दुकान भी लूट लिया. दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया व एक बाइक लूट कर ले गये. यह भी बताया कि आरोपित पक्ष द्वारा बरियारपुर गांव के तीन टोला के अलावा मोहनपुर व बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के सैकड़ों लोगों को बुलाया गया था. सैकड़ों लोगों ने उसके टोला को घेर लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन