प्रमुख व उपप्रमुख ने कार्यभार संभाला

Updated:
विज्ञापन

प्रमुख व उपप्रमुख ने कार्यभार संभाला पुरनहिया. पंकज कुमार प्रमुख व उपप्रमुख पद पर आशा देवी ने सोमवार कार्यभार को संभाल लिया. मालूम हो कि पंकज कुमार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाकर प्रमुख बनने के बाद पूर्व प्रमुख सुसीता देवी द्वारा अविश्वास के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट दायर किया गया था. इसके उपरांत एकल बेंच […]

विज्ञापन

प्रमुख व उपप्रमुख ने कार्यभार संभाला पुरनहिया. पंकज कुमार प्रमुख व उपप्रमुख पद पर आशा देवी ने सोमवार कार्यभार को संभाल लिया. मालूम हो कि पंकज कुमार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाकर प्रमुख बनने के बाद पूर्व प्रमुख सुसीता देवी द्वारा अविश्वास के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट दायर किया गया था. इसके उपरांत एकल बेंच द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए सुसीता को दोबारा प्रमुख पद पर आसीन होने का आदेश दिया था. उसके बाद पुन: पंकज द्वारा न्यायालय में अपील दायर किया गया था. उच्च न्यायालय के डबल बैंच ने पूर्व के आदेश को खारिज कर दिया. कोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम के निर्देश के अनुसार पंकज ने प्रमुख पद को संभाल लिया है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार मिश्र, मुकेश कुमार, सुदामा देवी समेत कई मौजूद थे.डीएम व एसडीएम ने छठ घाट का लिया जायजापुरनहिया: डीएम राजकुमार व एसडीएम लालबाबू सिंह ने पुरनहिया समेत कई छठ घाटों का जायजा लिया. व साफ सफाई की व्यवस्था पर बल दिया है.मुखिया ने किया साड़ी वितरणडुमरी कटसरी: प्रखंड क्षेत्र स्थित रोहुआ पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार राय ने छठ व्रती के बीच साड़ी का वितरण किया. उन्होने शिविर में 100 व्रती के बीच साड़ी का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन