शीर्ष नेताओं को हत्या की धमकी देकर बना उपराष्ट्रपति
शीर्ष नेताओं को हत्या की धमकी देकर बना उपराष्ट्रपति (प्रथम पेज प्रस्तावित)फोटो-23 सड़क बचाओ अभियान का उद्घाटन करते पूर्व मंत्रीनेपाल के पूर्व मंत्री प्रभु साह ने किया खुलासानेपाल के उपराष्ट्रपति बने हैं नंद बहादुर पुन उर्फ पाशांगपथरा बुधराम में सड़क बचाव अभियान का उद्घाटन कर रहे थे प्रभुकहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचंड हैं क्रांति […]
शीर्ष नेताओं को हत्या की धमकी देकर बना उपराष्ट्रपति (प्रथम पेज प्रस्तावित)फोटो-23 सड़क बचाओ अभियान का उद्घाटन करते पूर्व मंत्रीनेपाल के पूर्व मंत्री प्रभु साह ने किया खुलासानेपाल के उपराष्ट्रपति बने हैं नंद बहादुर पुन उर्फ पाशांगपथरा बुधराम में सड़क बचाव अभियान का उद्घाटन कर रहे थे प्रभुकहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रचंड हैं क्रांति व मधेश विरोधीसीतामढ़ी/बैरगनिया : नेपाल में एकीकृत माओवादी के शीर्ष नेताओं को हत्या की धमकी देकर नंद बहादुर पुन उर्फ पाशांग नेपाल के उपराष्ट्रपति बन गये हैं. उन्होंने पार्टी की बैठक में यह भी धमकी दी थी कि अगर वह शीर्ष नेताओं की हत्या करने में नाकाम रहा तो आत्महत्या भी कर लेगा. श्री पाशांग एकीकृत माओवादी के सैन्य कमांडर हैं. उक्त खुलासा एकीकृत माओवादी के केंद्रीय सदस्य, पूर्व मंत्री व रौतहट निर्वाचन क्षेत्र संख्या-तीन से सभासद प्रभु साह ने रविवार को किया है. वह रौतहट जिले के पथरा बुधराम गाविस में सड़क बचाव अभियान के उद्घाटन समारोह में श्री साह ने कहा कि जिस बैठक में श्री पाशांग ने उक्त धमकी दिया था, वह भी उस बैठक में शामिल थे. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड को क्रांति विरोधी एवं मधेश विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनयुद्ध के समय उठाये गये मुद्दे पीछे छूट गये हैं. इस समय एकीकृत माओवादी के शीर्ष नेता सत्ता व भत्ता के लोभ में पड़े हुए हैं. मधेश आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए मधेशी सभासदों को विद्रोह की जरूरत है. अधिकार से वंचित करने की साजिशउन्होंने कहा कि मधेश के अधिकार के लिए पार्टी के अंदर रह कर वह संघर्ष करेंगे. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. एकीकृत माओवादी पार्टी का विचार संघीयता का विरोधी नहीं है, लेकिन पार्टी के कुछ पहाड़ी सोच के लोग मधेश आंदोलन को कमजोर बना कर मधेशी समुदाय के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं. तस्करी से काठमांडू जा रहा पेट्रोलमधेशी आंदोलन का लाभ उठा कर कुछ मधेशियों द्वारा तस्करी के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री एवं पेट्रोलियम पदार्थ राजधानी काठमांडू तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जो गलत है. पूर्व मंत्री श्री साह ने कहा कि इस समय तो कपड़े की दुकान तक में पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री की जा रही है. ऐसे में मधेशी जनता स्वयं कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










