सुप्पी पुलिस की शिथिलता पर निंदा

Updated:
विज्ञापन

सुप्पी पुलिस की शिथिलता पर निंदा फोटो नंबर-11 बैठक में मौजूद मुखिया गणसुप्पी. प्रखंड की अख्ता उत्तरी पंचायत के मुखिया महंत बृजकुमार दास के आवास पर हुए हमले से प्रखंड के मुखिया आक्रोशित हैं. वही स्थानीय पुलिस की शिथिलता के प्रति कड़ी नाराजगी है. एसपी से मिल कर स्थानीय पुलिस की शिकायत करने का निर्णय […]

विज्ञापन

सुप्पी पुलिस की शिथिलता पर निंदा फोटो नंबर-11 बैठक में मौजूद मुखिया गणसुप्पी. प्रखंड की अख्ता उत्तरी पंचायत के मुखिया महंत बृजकुमार दास के आवास पर हुए हमले से प्रखंड के मुखिया आक्रोशित हैं. वही स्थानीय पुलिस की शिथिलता के प्रति कड़ी नाराजगी है. एसपी से मिल कर स्थानीय पुलिस की शिकायत करने का निर्णय लिया है. मुखियाओं ने की बैठक गत दिन मुखिया महंत श्री दास के घर पर 12 बाइक से आये अज्ञात अपराधियों ने हमला बोल दिया था. अपराधी हथियार से लैस थे. अपराधियों ने रॉड से मार कर मुखिया पुत्र संतोष कुमार झा समेत तीन को जख्मी कर दिया था. मामले को ले श्री दास के आवास पर प्रखंड के मुखियाओं की एक बैठक रविवार को अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि घटना के दिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जो निंदनीय है. प्रशासन से जनप्रतिनिधियों को पूरी सुरक्षा देने की मांग की गयी. निर्णय हुआ कि मुखियाओं का एक शिष्टमंडल एसपी से पुलिस की शिकायत करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर बात करेगा. एसपी से मामले की जांच करा दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गयी. कार्रवाई में शिथिलता बरते जाने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. मौके पर मुखिया संजय यादव, नागेंद्र राय, मुखिया पुत्र रंजीत कुमार, सिकिंदर पासवान व सौदागर साह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन