जनहित को करते रहेंगे संघर्ष : गुड्डी
जनहित को करते रहेंगे संघर्ष : गुड्डी फोटो : 1 गुड्डी देवी रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रही निवर्तमान विधायक गुड्डी देवी ने चुनाव नतीजों पर संतोष व्यक्त किया है और कहा है कि वह जनता की भावना की कद्र करती है. जनहित के लिए संघर्ष का उनका कदम नहीं रुकेगा. क्षेत्र […]
जनहित को करते रहेंगे संघर्ष : गुड्डी फोटो : 1 गुड्डी देवी रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रही निवर्तमान विधायक गुड्डी देवी ने चुनाव नतीजों पर संतोष व्यक्त किया है और कहा है कि वह जनता की भावना की कद्र करती है. जनहित के लिए संघर्ष का उनका कदम नहीं रुकेगा. क्षेत्र की जनता का स्नेह व समर्थन नहीं भूल सकती. जारी बयान में कहा है कि क्षेत्र के लिए नासूर बने काला पानी की समस्या, पुनर्वास, तटबंधों का पक्कीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पेयजल आदि समस्याओं के निदान के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा. — पार्टी स्तर पर विश्वासघात गुड्डी देवी ने कहा है कि पार्टी स्तर पर विश्वासघात के बाद भी क्षेत्र के 16 हजार वोटरों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसे वह नहीं भूल सकती. कतिपय कारणों से जिन वोटरों ने मदद नहीं की, वह भी धन्यवाद के पात्र हैं. उन्हें विश्वास है कि आने वाले दिनों में सभी उनके साथ होंगे और क्षेत्र के विकास को लेकर संघर्ष में भागीदार रहेंगे. अब तक सत्ता के बूते समस्याओं का निदान करती रही, पर अब सड़क से सत्ता तक समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










