दीवाली को सजी है पटाखें की दुकानें
दीवाली को सजी है पटाखें की दुकानें फोटो नंबर- 20 व 21 बाजार में सजी पटाखा व मूर्ति की दुकान पुपरी. दीवाली को ले अनुमंडल मुख्यालय में जगह-जगह पटाखे की दुकान के अलावा लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा की दुकानें सजी हुई है. मंगलवार को खास कर छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ अपनी […]
दीवाली को सजी है पटाखें की दुकानें फोटो नंबर- 20 व 21 बाजार में सजी पटाखा व मूर्ति की दुकान पुपरी. दीवाली को ले अनुमंडल मुख्यालय में जगह-जगह पटाखे की दुकान के अलावा लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा की दुकानें सजी हुई है. मंगलवार को खास कर छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ अपनी मनपसंद पटाखों की खरीद की. लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई. छठ घाट को बनी कमेटी पुपरी. नगर के पंचमेंश्वर नाथ मंदिर परिसर में युवाओं की मंगलवार को संपन्न एक बैठक में विभिन्न समस्याओं के निदान व छठ घाटों की सफाई के लिए गणपति युवा सेवा समिति नामक एक कमेटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष दीपक राज, सचिव पप्पू शिवहरे व कोषाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती चुने गये. मनोज कुमार यादव को संरक्षक बनाया गया है. समिति द्वारा छठ घाटों की सफाई, रौशनी व साउंड की नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी. बैठक में राकेश कुमार मिट्ठू, राजन कुमार, संगीत, गणेश, लोकेश, सोनू, मोद नारायण, आकाश, सन्नी व जय किशोर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










