इस वर्ष जिले में डकैती की घटनाएं

Updated:
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में डकैती की घटनाएं 1. 7 जनवरी : नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी गांव में सशस्त्र डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के घर धावा बोल कर नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली.2. 21 अप्रैल : सुरसंड थाना क्षेत्र के भिट्ठा बाजार में डकैतों ने मुखिया शांति देवी के […]

विज्ञापन

इस वर्ष जिले में डकैती की घटनाएं 1. 7 जनवरी : नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी गांव में सशस्त्र डकैतों ने स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के घर धावा बोल कर नगदी समेत करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली.2. 21 अप्रैल : सुरसंड थाना क्षेत्र के भिट्ठा बाजार में डकैतों ने मुखिया शांति देवी के घर धावा बोल कर 13 लाख की संपत्ति लूटी. विरोध करने पर पुत्र समेत तीन को गोली मारी.3. 23 अप्रैल : सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में किसान धरखन महतो के घर धावा बोल कर डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली.4. 23 अप्रैल : नानपुर थाना क्षेत्र के बनौल बाजार में धावा बोल कर डकैतों ने किराना व्यवसायी तिलेश्वर प्रसाद के घर से तीन लाख की संपत्ति लूटी.5. 14 जून : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वसंत गांव में सशस्त्र डकैतों ने व्यवसायी राम नारायण प्रसाद के घर धावा बोल कर 12 लाख की संपत्ति लूटी. पिटाई में व्यवसायी श्री प्रसाद व पत्नी वीणा देवी जख्मी.6. 15 जून : बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव में डकैतों ने चिकित्सक डॉ दिगंबर प्रसाद के घर धावा बोल कर 12 लाख की संपत्ति लूटी.7. 21 जून : बेला थाना क्षेत्र के मछपकौनी गांव में सशस्त्र डकैतों ने व्यवसायी अशोक साह के घर से 12 लाख की संपत्ति लूटी. 8. पांच जुलाई : सोनबरसा के मलंगवा रोड में पेट्रोल पंप मालिक महेश कुमार के घर धावा बोल कर डकैतों ने 20 लाख की संपत्ति लूटी. मां रुक्मिणी देवी की पिटाई. 9. 24 जुलाइर् : बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में सशस्त्र डकैतों ने व्यवसायी विंध्याचल प्रसाद, शैलेंद्र कुमार एवं सरोज कुमार के घर धावा बोल कर पांच लाख की संपत्ति लूटी.10. 12 अगस्त : बैरगनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित मेन रोड में सशस्त्र डकैतों ने केरोसिन के थोक व्यवसायी गणेश अग्रवाल के घर से चार लाख नगदी समेत छह लाख की संपत्ति लूटी.11. 10 सितंबर : परिहार थाना क्षेत्र के रामनैका गांव में कपड़ा व्यवसायी राम बल्लभ साह के घर से सशस्त्र डकैतों ने नगदी, आभूषण समेत ढाइ लाख की संपत्ति लूट ली. 12. 13 सितंबर : सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार में सशस्त्र डकैतों ने विनोद राय के घर डकैती का प्रयास किया. विफल होने पर गृहस्वामी को गोली मार कर घायल कर दिया. 13. 09 अक्तूबर : बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में सशस्त्र डकैतों ने राजकिशोर साह के घर धावा बोल कर नगदी, आभूषण समेत करीब चार लाख की संपत्ति लूट ली. 14. 09 अक्तूबर : पुपरी नगर पंचायत के राजबाग मुहल्ले में डकैतों ने मनोज कुमार चौधरी के घर धावा बोल कर नगदी समेत पांच लाख की संपत्ति लूट ली. डकैतों के हमले में जख्मी गृहस्वामी की इलाज के दौरान पटना में मौत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन