नहीं मिला खाद्यान्न, बीडीओ से शिकायत
नहीं मिला खाद्यान्न, बीडीओ से शिकायतफोटो नंबर-30 आवेदन के साथ उपभोक्ता सोनबरसा : प्रखंड की कन्हौली पंचायत के उपभोक्ताओं को डीलर से दो माह का राशन नहीं मिल सका है. राशन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता काफी परेशान हैं. विशेष कर वैसे उपभोक्ता अधिक परेशान हैं, जो डीलर से हर माह मिलने वाले […]
नहीं मिला खाद्यान्न, बीडीओ से शिकायतफोटो नंबर-30 आवेदन के साथ उपभोक्ता सोनबरसा : प्रखंड की कन्हौली पंचायत के उपभोक्ताओं को डीलर से दो माह का राशन नहीं मिल सका है. राशन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता काफी परेशान हैं. विशेष कर वैसे उपभोक्ता अधिक परेशान हैं, जो डीलर से हर माह मिलने वाले राशन पर हीं निर्भर रहते हैं. शुक्रवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बीडीओ से शिकायत करने पहुंचे थे. बीडीओ को आवेदन दिया, जिस पर उचित कार्रवाई का भरोसा मिलने पर उपभोक्ता लौट गये. — आवंटन नहीं मिलने का बहाना उपभोक्ताओं ने बीडीओ को बताया कि सितंबर तक का राशन मिला है. अक्तूबर व नवंबर के राशन के बारे में डीलर द्वारा कहा जाता है कि आवंटन हीं नहीं मिला है. उक्त दो माह का आवंटन दूसरे डीलर को मिला है. जब दूसरे डीलर के यहां जाया जाता है तो वह भी आवंटन नहीं मिलने की बात कह किसी दूसरे डीलर के यहां भेज देता है. शिकायत करने वालों में राम नारायण महतो, लक्ष्मण महतो, राम कलेवर गिरि, हरिकिशोर कुमार, आनंदी देवी, उषा देवी,रामकली देवी, राजो देवी व रमाशंकर महतो समेत अन्य शामिल है. — कहते हैं अधिकारी बीडीओ कामिनी देवी ने विस चुनाव की मतगणना के बाद मामले की जांच करा कार्रवाई करने की बात कही. सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने बताया कि शीघ्र बीडीओ से इसकी जानकारी लेकर जांच करा कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










