साझा प्रयास से ही होगा बिजली क्षेत्र का विकास : एसपी

Updated:
विज्ञापन

साझा प्रयास से ही होगा बिजली क्षेत्र का विकास : एसपीफोटो एसई- 1 दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसपी. शिवहर: पुलिस कप्तान अश्वनी कुमार ने कहा कि साझा प्रयास से ही विधुत के क्षेत्र में विकास संभव होगा. उन्होने लोगों को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि लोगअपने अधिकार की बात करते हैं किंतु […]

विज्ञापन

साझा प्रयास से ही होगा बिजली क्षेत्र का विकास : एसपीफोटो एसई- 1 दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसपी. शिवहर: पुलिस कप्तान अश्वनी कुमार ने कहा कि साझा प्रयास से ही विधुत के क्षेत्र में विकास संभव होगा. उन्होने लोगों को कर्तव्य बोध कराते हुए कहा कि लोगअपने अधिकार की बात करते हैं किंतु कर्तव्य के प्रति संजीदा नहीं रहते हैं. विधुत के विकास के लिए राजस्व जरूरी है. इस दिशा में भी लोगों को संजीदा होना होगा. वे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तिसरे स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नवनिर्मत सब स्टेशन भवन में फीता काट व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. उन्होने विधुत विभाग को लोगों की समस्या का तत्परता से निष्पादन करने की सलाह दी. मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह ने कहा कि शिवहर में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है. पहले जहां फिलामेंट जलता था. अब रौशनी दिखती है. एक कमरे में ऑफिस चलता था. अब एक भवन बन कर तैयार है. गांवों को विधुत सुविधा से जोड़ा गया है. उन्होने विधुत विभाग को भी लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. इस दौरान विधुत कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद ने लोगों की समस्या को संयम व धर्यपूर्वक सूना व उक्त लोगों की कठिनाईयों व समस्या का विधि सम्मत समाधान का आश्वासन दिया. शिवहर में पच्चास हजार विधुत उपभेक्ताइस दौरन कार्यपालक अभियंता के हवाले से एसडीओ टेक्नीकल प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पहले मात्र 50 लाख रूपये राजस्व की वसूली होती थी. अब बढ़कर 70 लाख रूपये प्रतिमाह हो गयी है. कहा कि विगत एक वर्ष में 250 से अधिक विधुत टांसफॉरमर बदले गये हैं. 30 का बदला जाना शेष है. शहरी क्षेत्र में 23 से 24 र्घटा विध्ुात आपूति की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 18 घंटा विधुत आपूति की जा रही है, जो एक उपलब्धी है. कहा कि पहले मात्र 32 हजार विधुत उपभेक्ता थे. जो अब बढ़कर 50 हजार पर पहुंच गया है. पच्चास गांवों में विधुतीकरण का कार्य हाल में शुरू किया गया था. जिसमें 18 का काम पूरा कर लिया गया है. जिले में चार विधुत सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है जिसमें पुरनहिया के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है. मौके पर जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर पाल,संवेदक शशिकांत सिंह, एसडीओ विधुत सप्लाई अमित कुमार, एसडीओ राजस्व सुजित कुमार, कनिय अभियंता राजीव कुमार, जैनेन्द्र कुमार समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन