महागंठबंधन के पक्ष में चुनाव परिणाम : कांग्रेस
सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को कहा कि चुनाव परिणाम महागंठबंधन के पक्ष में है. चुनाव परिणाम का रुझान यह दर्शाता है कि मतदाता सेकुलर महागंठबंधन के पक्ष में विश्वास प्रकट कर रहे हैं. पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि मो अफाक खान, युवा इंका के नगर अध्यक्ष अफजल राणा, पार्टी नेता प्रमोद कुमार […]
सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को कहा कि चुनाव परिणाम महागंठबंधन के पक्ष में है. चुनाव परिणाम का रुझान यह दर्शाता है कि मतदाता सेकुलर महागंठबंधन के पक्ष में विश्वास प्रकट कर रहे हैं.
पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि मो अफाक खान, युवा इंका के नगर अध्यक्ष अफजल राणा, पार्टी नेता प्रमोद कुमार नील, संजय कुमार बिररख एवं वैदेही शरण यादव ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर जिले में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभानेवाले जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी एवं एसपी को बधाई दी है. नेताओं ने महागंठबंधन सरकार के गठन का पुरजोर दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










