सबसे पहले वोट गिराने वाले हुए सम्मानित
सबसे पहले वोट गिराने वाले हुए सम्मानित फोटो नंबर- 39 सम्मानित करते अतिथि व अन्य.पुपरी. नगर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वार के समीप सोमवार को प्रथम मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विस चुनाव के दौरान जनकपुर रोड के मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान क रने वाले मतदाता को स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वार […]
सबसे पहले वोट गिराने वाले हुए सम्मानित फोटो नंबर- 39 सम्मानित करते अतिथि व अन्य.पुपरी. नगर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वार के समीप सोमवार को प्रथम मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विस चुनाव के दौरान जनकपुर रोड के मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान क रने वाले मतदाता को स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वार निर्माण समिति के सौजन्य से स्थानीय एसडीओ किशोर कुमार, डीएसपी पंकज कुमार समेत अन्य गणमान्य द्वारा प्रथम मतदाताओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मतदान पदाधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रथम मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था. इनको किया गया सम्मानितसम्मानित होने वाले वोटरों में बूथ नंबर-247 से प्रफुल्ल रवि, 248 से मुकुंद नारायण ठाकुर, 249 से उमेश कुमार सुमन, बूथ नंबर-251 से अजय कुमार शिवहरे, बूथ नंबर-252 से संजीव कुमार, 253 से संजीव कुमार साह, 254 से भुटाइ मियां व बूथ नंबर-255 से अनिल कुमार चौधरी का नाम शामिल है. वहीं लायन्स क्लब पुपरी एक्टिव की अध्यक्षा डा कुमकुम सिन्हा द्वारा समिति के संयोजक मदन मोहन ठाकुर, एसडीओ श्री कुमार व डीएसपी श्री कुमार को कलम दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र मिश्र, राजनंदन चौधरी, राम सखा चौधरी, कुमारी पूनम, अरविंद कुमार आनंद व शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










