छपरा-दिल्ली के बीच 28 जून से चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, टाइम टेबल भी जारी
छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन
Bihar Train News: छपरा और दिल्ली के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी. अब 28 जून से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा. पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन की टाइमिंग और रूट भी जारी कर दिया गया है.
Bihar Train News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रमुख ट्रेनों का उद्घाटन किया था. इनमें छपरा और दिल्ली के बीच छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई थी. अब इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट भी जारी कर दिया गया है.
एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 28 जून से ट्रेन का नियमित परिचालन करने का फैसला लिया गया है. यह साप्ताहिक ट्रेन होगी और हर रविवार को छपरा से 8:50 बजे खुलेगी. (गाड़ी नंबर- 12527) छपरा-आनंद विहार टर्मिनस छपरा से रविवार को खुलेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी. इसके बाद वापसी में (गाड़ी नंबर-12528) आनंद विहार टर्मिनस-छपरा हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनस से 4:25 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंच जाएगी.
क्या है ट्रेन का रूट?
ट्रेन के रूट की बात करें तो, यह छपरा से खुलने के बाद बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद से गुजरेगी और दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में भी ट्रेन इन्हीं रूटों से होते हुए छपरा पहुंचेगी.
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया गया कि इसमें टोटल 22 कोच होंगे. इनमें सेकंड क्लास, स्लीपर, AC थर्ड इकोनॉमी, AC थर्ड क्लास, AC सेकंड क्लास, AC फर्स्ट, लगेज और जनरेटर यान के कोच शामिल हैं. इस तरह से यात्रियों को कोई परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी गईं हैं.
ट्रेन के चलने से फायदा
छपरा-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से खासकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों को राहत मिल सकेगी. बिहार में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ बिहार से दिल्ली जाने के लिए लोगों को नए ट्रेन का ऑप्शन भी मिल सकेगा.
Also Read: पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, जमीन अधिग्रहण के बदले मिलेगा 252.76 करोड़ मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










