नीट यूजी फर्जीवाड़े में दो लड़की के साथ 30 लोगों की गिरफ़्तारी,सभी पर FIR दर्ज

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

कबैया थाना

NEET UG Scam: सूर्यगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय मसूदन में चारदीवारी के अभाव ने छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. खुले परिसर के कारण विद्यालय में सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चारदीवारी निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

विज्ञापन

लखीसराय राजेश कुमार की रिपोर्ट

NEET UG Scam: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में लखीसराय से सामने आया फर्जीवाड़ा अब बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है. नौ मुन्ना भाइयों की गिरफ्तारी के बाद जांच की परतें खुल रही हैं और पुलिस सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

720 में से 673 परीक्षार्थी हुए शामिल

जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 720 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें 673 उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे. केआरके हाईस्कूल केंद्र से एक, राजकीय हसनपुर हाईस्कूल से एक और केंद्रीय विद्यालय केंद्र से सात फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं डायट लखीसराय केंद्र से किसी भी फर्जी परीक्षार्थी की गिरफ्तारी नहीं हुई.

सुरक्षा के दावों पर उठे सवाल

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया गया था. केंद्रों पर प्रवेश से पहले पहचान पत्र और बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई थी. इसके बावजूद फर्जी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना और परीक्षा में शामिल होना सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है. लोगों का मानना है कि बिना किसी अंदरूनी सहयोग के इतनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को भेदना आसान नहीं है.

दो दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अब तक नौ फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि इनमें एक दर्जन से अधिक लोग बायोमीट्रिक प्रक्रिया से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है.

मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हैं गिरफ्तार आरोपी

जिला प्रशासन के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी फर्जी परीक्षार्थी मेडिकल के छात्र हैं. इनमें बीएचयू, रायबरेली एम्स और गया मेडिकल कॉलेज से जुड़े छात्र शामिल बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में अर्पित राज, संजीत कुमार, पूनम कुमारी, सौरभ झा, मयंक कश्यप और अमन अग्रवाल समेत अन्य नाम शामिल हैं. अर्पित राज का नाम पूर्व में भी नीट परीक्षा फर्जीवाड़े से जुड़ चुका है और वर्ष 2024 में सीबीआई उससे पूछताछ कर चुकी है.

मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से गहन जांच के निर्देश दिए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे सॉल्वर गैंग और इसके सरगना तक पहुंचा जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(खबर अपडेट किया जा रहा है)

ALSO READ: चारदीवारी के बिना चल रहा मध्य विद्यालय मसूदन, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन