शहर में छठ घाट की होने लगी सफाई
शहर में छठ घाट की होने लगी सफाई शिवहर. चुनाव के बाद अब लोगों की नजर छठ घाटों पर है. नगर के चुगंरा पोखर, रानी पोखर, पछियारी पोखर आदि स्थानों पर छठ पूजा होती है. इसकी साफ सफाई नगर पंचायत से की जाती रही है लेकिन अभी तक किसी भी घाट की सफाई प्रक्रिया पूरी […]
शहर में छठ घाट की होने लगी सफाई शिवहर. चुनाव के बाद अब लोगों की नजर छठ घाटों पर है. नगर के चुगंरा पोखर, रानी पोखर, पछियारी पोखर आदि स्थानों पर छठ पूजा होती है. इसकी साफ सफाई नगर पंचायत से की जाती रही है लेकिन अभी तक किसी भी घाट की सफाई प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है. इस बाबत पूछे जाने पर नगर अध्यक्षा चंद्रकला देवी के हवाले से अंशुमान नंदन सिंह ने कहा कि साफ-सफाई का कार्य एक 15 दिन पूर्व से जारी है. पछियारी पोखर व चुंगरा पोखर में फैली जलकुंभी को निकाला जा चुका है. दिपावली तक सभी घाटों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. कहा कि रौशनी की व्यवस्था भी छठ घाटों पर रहेगी. नगर में भी साफ-सफाई की जा रही है. चार हाइमास्क को चालू कर नगर में रोशनी बहाल की गयी है. तीन को भी शीघ्र चालू कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










